सामेड़ा की महिला शक्ति ने निकाली ओंकारेश्वर के लिए कावड़ यात्रा, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा सामेड़ा

।। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी ग्राम सामेडा से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए महिला कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद कांवड़ यात्री भगवान शिव के जयकारों और भजन-भक्ति गीतों के साथ ओंकारेश्वर की ओर रवाना हुए।यात्रा में महिलाओं की प्रमुख भागीदारी देखने को मिल रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा लगातार भजन एवं भक्तिमय गीत गाए जा रहे हैं, जिससे पूरा यात्रा मार्ग शिवमय और भक्तिमय नजर आ रहा है। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ यात्री उत्साहपूर्वक अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।यात्रा के दौरान ग्राम बाड़ी में राजेंद्र राठौड़, लाइनमैन द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था कर स्वागत किया गया। इसके बाद ग्राम खमलाई में विक्रम पटेल एवं राकेश दरबार द्वारा यात्रियों के लिए नाश्ता एवं केले की व्यवस्था कर कांवड़ यात्रियों का सेवा-सत्कार किया गया।इसके बाद कांवड़ यात्रा ग्राम कातोरा पहुंची, जहां ग्राम के युवा साथी मनोज, सुनील, लालू, लखन, हेमू, शिवम, अजय एवं निखिल पटेल द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए फरियाली, केले एवं चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई। जगह-जगह ग्रामीणों एवं युवाओं द्वारा की जा रही सेवा से कांवड़ यात्रियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

डुडगांव में होगा रात्रि विश्रामदिनभर यात्रा के बाद कांवड़ यात्रियों का रात्रि विश्राम ग्राम डुडगांव में रहेगा। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचेगी। 10 अगस्त को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर कांवड़ियों द्वारा पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।जलाभिषेक के साथ गांव की खुशहाली की कामनाभगवान ओंकारेश्वर के जलाभिषेक को लेकर कांवड़ यात्रियों में विशेष उत्साह है। जलाभिषेक के दौरान सभी कांवड़ियों द्वारा भगवान ओंकारेश्वर से ग्राम सामेडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की जाएगी। कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीणों की एकजुटता, सेवा और भाईचारे की भावना को भी दर्शा रही है।भक्ति, सेवा और आस्था के इस संगम के साथ सामेडा की महिला कांवड़ यात्रा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की ओर निरंतर आगे बढ़ रही है।