सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 3 मरीजों को मिली एक लाख 35 हजार की आर्थिक सहायता राशि

सांसद की पहल पर तीनों मरीजों का नागपुर और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में हो सकेगा बेहतर इलाज छिन्दवाड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज एवं उनके परिजन लगातार सांसद बंटी विवेक साहू से संपर्क कर बिमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की अर्जी लगा रहे है। सांसद श्री साहू भी सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से उनकी स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि भी उपलब्ध करा रहे है। वर्तमान में सांसद श्री साहू के प्रयासों से 3 मरीजों को एक लाख 35 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है। उक्त राशि मिलने से तीनों मरीजों का नागपुर और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर ईलाज हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ईलाज कराने में असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से उनकी स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि दिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री श्री यादव के द्वारा मरीजों को प्रतिमाह लाखों रूपयों की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही हैै। विगत दिनों मरीजों के परिजनों ने लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान दिल्ली में सांसद बंटी विवेक साहू से मोबाईल से बात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का ईलाज कराने में असमर्थता जताते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। मरीजों के परिजनों के आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर तीनों मरीजों को आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 04 निवासी प्रान्शु पिता सत्येन्द्र को 65 हजार, दमुआ के वार्ड नंबर 05 निवासी श्रीमती श्यामा बाई पति कुबेर तेकाम 50 हजार एवं पांढुर्णा के ग्राम मोहगांव निवासी आरती पिता मुन्नालाल साहू को 20 हजार की राषि अपनी स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है, सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित गंभीर मरीजों का नागपुर और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।