विश्व हिन्दू परिषद की विभाग बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति

गुना। विश्व हिन्दू परिषद की गुना विभाग बैठक शनिवार को जी.के. जैन गार्डन में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर देते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का आह्वान किया।बैठक के प्रारंभ में श्री राम दरबार का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।बैठक में अखंड भारत संकल्प दिवस, बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, स्थापना दिवस, दुर्गा अष्टमी, हुतात्मा दिवस, गोपाष्टमी, हितचिंतक अभियान, गीता जयंती एवं धर्मरक्षक दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय की गई।

साथ ही कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न दायित्वों का निर्धारण भी किया गया।पदाधिकारियों ने संगठन के आगामी कार्यों को लेकर अपने विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रांत सत्संग प्रमुख सुरेश शर्मा, प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी, प्रांत सह मंत्री मलखान सिंह राजपूत, विभाग मंत्री दिलीप कुशवाह, विभाग संयोजक वेदराम लोधी, जिला अध्यक्ष इमरत सिंह सोलंकी, जिला मंत्री राकेश शर्मा सहित विभाग, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मंच संचालन विभाग सह मंत्री रामवीर यादव ने किया।