उमरिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न
संजय तिवारी की रिपोर्ट उमरिया

। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ज्वालामुखी बस्ती के स्वयंसेवकों का गुरु पूजन कार्यक्रम आदर्श कॉलोनी स्थित रविन्द्र नाथ हांडे के निवास पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज के पूजन एवं वंदन से हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार पांडेय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ में भगवा ध्वज को गुरु का स्थान प्राप्त है। यह त्याग, तपस्या, राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु पूजन का उद्देश्य स्वयंसेवकों में राष्ट्रसेवा, अनुशासन, संगठन और सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने श्रद्धापूर्वक भगवा ध्वज का पूजन कर राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ज्वालामुखी बस्ती के अनेक स्वयंसेवक रामू सोनी विजय राय विमल खरे संजय तिवारी अखिलेश त्रिपाठी नरेंद्र राय अतुल अहिरवार सुभाष राय रामभूषण तिवारी राकेश शर्मा विजय सिंह उपेंद्र सिंह कोमल यादव अक्षत तिवारी एवं संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना के साथ हुआ