Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर बुरहानपुर पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

By Mohan Sharma
August 6, 2026 2 Min Read
0

सुरज दहे *मानव तस्करी की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में आमजन को किया गया जागरूक*पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा के निर्देशानुसार 30 जुलाई “विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस” के अवसर पर बुरहानपुर जिले में 30 जुलाई से 07 अगस्त तक मानव तस्करी की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल एवं टीम द्वाराकलेक्टर कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को मानव दुर्व्यापार (मानव तस्करी) के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला थाना पुलिस द्वारा उपस्थित नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों को बताया गया कि मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है, जिसमें महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को झूठे प्रलोभन, नौकरी, विवाह, बेहतर जीवन, शिक्षा अथवा अन्य बहानों से फंसाकर उनका शोषण किया जाता है। ऐसे मामलों में सतर्कता, समय पर सूचना देना एवं जागरूकता ही सबसे प्रभावी बचाव है।पुलिस टीम ने लोगों को मानव तस्करी के संकेतों की पहचान करने, अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में नहीं आने, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को मानव तस्करी या जबरन श्रम, बाल श्रम, देह व्यापार अथवा अन्य प्रकार के शोषण की जानकारी मिले तो वह तुरंत निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना देकर पीड़ित की सहायता कर सकता है।कार्यक्रम के दौरान मानव तस्करी से संबंधितजागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए तथा उपस्थित लोगों को इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।*बुरहानपुर पुलिस का संदेश*: मानव तस्करी एक जघन्य एवं संगठित अपराध है। इसके विरुद्ध समाज, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त भागीदारी से ही प्रभावी रोकथाम संभव है। प्रत्येक नागरिक की सतर्कता किसी पीड़ित का जीवन बचा सकती है। बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा मानव तस्करी मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

धनपाडा सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य टीन शेड निर्माण कार्य वही जांच

Next

शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण और मानवीय मूल्यों का विकास – अरुण यादव

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER