Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Nimach

(मध्यप्रदेश)बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व पोक्सो एक्ट 2012 के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर संस्था जन साहस द्वारा किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By Mohan Sharma
August 5, 2026 2 Min Read
0

रिपोर्टर – चंद्रशेखर जायसवार जिला नीमच , //बच्चों को दी सुरक्षा संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी व बाल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गयी////मनासा//- बच्चों एवं महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम, बाल अधिकार व पोक्सो एक्ट 2012 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एसबीआई फाउंडेशन व एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से मनासा के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनासा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी! कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम एवं चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, पुलिस के 112 नंबर, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी गई!संस्था के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार सुनार्तिया द्वारा बालिकाओं को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श एवं बाल लैंगिक शोषण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी! उन्होंने बालिकाओं को जानकारी देते हुए

बताया कि यदि आपको कोई व्यक्ति परेशान करता है या आपके साथ असुरक्षित स्पर्श करने का प्रयास करता है तो आप इसका विरोध करें, मदद के लिए जोर से चिल्लाएं/आवाज बुलंद करें, जितना जल्दी हो सके उस स्थान को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचे व इस घटना के बारे में बिना किसी संकोच के विश्वास पात्र व्यक्ति को बताएं और तब तक बताएं जब तक कि वो आपकी बातों को ध्यानपूर्वक न सुने! यदि कोई भी आपकी बातों को नहीं सुनता है या आप पर भरोसा नहीं करता है तो तत्काल पुलिस के 112 नम्बर या चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 पर फोन लगाकर सूचना दें! उपरोक्त फोन नम्बर पर सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता व पहचान पूर्णतः गोपनीय रखकर बच्चे की मदद की जाती है!

जन साहस संस्था व पुलिस स्टाफ द्वारा उपस्थित बच्चों एवं स्कूल स्टाफ को बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं उपस्थित सभी बच्चों व स्कूल स्टाफ को शिक्षण सामग्री व विद्यालय प्रबंधन को खेल सामग्री (बैडमिंटन किट) भी प्रदान की गई।उक्त कार्यक्रम में पुलिस थाना मनासा से उपनिरिक्षक (SI) सपना राठौर, सहायक उप-निरीक्षक(ASI) रेखा गुर्जर, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर, विद्यालय से प्राचार्य श्रीमती साधना सोनी एवं जन साहस संस्था से जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार सुनार्तिया, सदस्य समीर मंसूरी, प्रियंका अहीर, आशुतोष कछावा सहित विद्यालय स्टाफ व लगभग 500 छात्राओं द्वारा सहभागिता की गयी! कार्यक्रम का संचालन समीर मंसूरी ने किया व उपस्थित प्रतिभागियों का आभार प्रियंका अहीर ने माना।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर होगी क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील जी की मूर्ति (गाता) स्थापना

Next

रैली निकाल कर वार्ड वासियों को किया जागरूक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER