
गुना । जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के कनेक्शनधारियों द्वारा यदि 15 अगस्त 2026 तक ई-केवायसी नहीं कराई तो भारत सरकार द्वारा कमर्शियल कीमत पर सिलेंडर दिए जाएंगे। जिले की समस्त गैस एजेंसियों पर संलग्न उपभोक्ताओं के द्वारा ई-केवायसी कराया जाना आवश्यक है। इस हेतु प्रत्येक गैस एजेंसी पर ई-केवायसी करने की व्यवस्था की गई है तथा उपभोक्ता मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ई-केवायसी घर बैठे कर सकता है। सभी उपभोक्ताओं का ई-केवायसी होना आवश्यक है। अभी जिले में 79% उपभोक्ताओं द्वारा ई-केवायसी कर लिए हैं तथा शेष रहे उपभोक्ता अपना तत्काल ई-केवायसी कर ले नहीं तो उन्हें कमर्शियल कीमत पर सिलेंडर मिल सकेगा। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1004 रुपए है। यदि ई-केवायसी नहीं कराई तो लगभग 2182 रुपए में सिलेंडर प्राप्त होगा। खाद विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपना ई-केवायसी अपनी गैस एजेंसी पर जाकर तत्काल करायें।