कसरावद एसडीएम अनिल जैनने डोंगरगांव पंचायत की बहुत-पुरानी समस्या को हल किया खंडहर हो चुके भवन की जगह स्कूल के अतिरिक्त भवन मैं पंचायत खोलने एवं सचिव को नियमित बैठनेके निर्देश दिए

रिपोर्टर नवीन रायली पिछले दिनों डोंगरगांव पंचायत के ग्रामीणों एवं पत्रकारों ने नवागत एसडीएम अनिल जैन को बताया था कि हमारे गांव में मंत्री पंचायत भवन में नहीं बैठते हैं एवं साल में केवल 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को ही सचिव एवं सरपंच पुराने भवन के समक्ष झंडा वंदन के समय ही उपस्थित रहते हैं बाकी समय नदारद रहते हैं, उनकी शिकायत सुनकर एसडीएम साहब ने पंचायत के मंत्री से बात करके पूछा था कि तुम्हारी शिकायत मिली है कि आप पंचायत में नहीं बैठते हो तब सचिन ने एसडीएम साहब को बताया था कि पुराना भवन जर्जर हो चुका है तब एसडीएम साहब ने मामले में संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के बी आर सी को पंचायत भवन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्कूल का अतिरिक्त भवन देने के निर्देश दिए थे एवं सचिव को वैकल्पिक भवन में रंग-रोगन करवा कर नियमित बैठने का निर्देश दिया था एवं कहा था कि मैं कभी भी डोंगरगांव पंचायत का निरीक्षण करूंगा आप मुझे वहां पर ही ग्रामीणों के पंचायत संबंधी काम करते मिलना चाहिए, शिक्षा विभाग का अतिरिक्त भवन मिलते ही पंचायत द्वारा उसे रंग-रोगन करवा कर नया पंचायत भवन तैयार कर दिया है इससे डोंगरगांव के ग्रामीणों में हर्ष है,

पंचायत को नया भवन मिलने से ग्रामीणों को विकास कार्यों और सरकारी कार्यों के संचालन के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान मिल गया है डोंगरगांव पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण का कहना है कि 4 वर्षों से समस्याओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था पंचायत भवन मिलने से यह समस्या दूर हो गई है एवं गांव की प्रगति एवं गांव की एकजुटता के लिए नई पंचायत भवन में पंचायत की बैठकें व्यवस्थित तरीके से होगी एवं सामुदायिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित होंगे नया भवन मिलने पर ग्रामीणों ने एसडीएम अनिल जैन का आभार व्यक्त किया है