कसरावद में जैन नवयुवक मंडल का गठन, युवा समाजसेवी अंकुश लूणीया अध्यक्ष एवं अमित कोठारी संरक्षक बने

।। रिपोर्टर नवीन रायली गत दिनों जैन समाज के युवाओं और नवयुवकों की एक बैठक का आयोजन दादावाड़ी में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मंडल के नवीन अध्यक्ष के रूप में अंकुश अशोक लूणीया को बनाया गया। अध्यक्ष बनने पर श्री लूणीया ने कहा कि आप सबने जो दायित्व प्रदान किया है उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाऊगा। नवयुवक मंडल की पूरी टीम समाज कार्यों में सदैव सक्रियता से कार्य करेगी।अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रोहित मांडोत, सचिव निखिल लूणीया, सह सचिव नैमिष कवाड़, कोषाध्यक्ष लब्धी जैन, प्रवक्ता अंकुश कोचर को बनाया गया। मंडल का संरक्षक अमित कोठारी को बनाया। नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी बनने पर जैन श्वेतांबर श्रीसंघ, दादावाड़ी ट्रस्ट, के महिला मंडल एवं बहु मंडल सहित जैन समाजजनों ने बधाई दी।