Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

भोपाल प्रवास पर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ,वरिष्ठ नेताओं से की सौजन्य भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

By Mohan Sharma
June 9, 2026 2 Min Read
0

रिपोर्ट संजय तिवारी उमरिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप पांडे भोपाल प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, मध्य प्रदेश शासन के अनुसूचित जनजाति कार्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया तथा राज्यसभा सांसद श्री रजनीश अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित के मुद्दों एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

श्री दिलीप पांडे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी पहचान एक जमीनी, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता के रूप में रही है। अपने जिलाध्यक्ष कार्यकाल में उन्होंने गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिली और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा।*युवाओं के बीच उनकी विशेष लोकप्रियता मानी जाती है।* सरल स्वभाव, सहज उपलब्धता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता के कारण युवा वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ देखने को मिलती है।

उमरिया जिले की राजनीति में उन्होंने अपने कार्यों और संगठनात्मक क्षमता के बल पर एक अलग पहचान स्थापित की है।पार्टी नेतृत्व द्वारा समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही हैं। वर्तमान में वे अनूपपुर जिले के भाजपा प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न चुनावों एवं संगठनात्मक अभियानों में भी उन्हें अहम दायित्व दिए जाते रहे हैं।*हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव* के दौरान भी पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी थी। श्री पांडे ने पूरी तन्मयता, निष्ठा एवं समर्पण के साथ चुनावी दायित्वों का निर्वहन करते हुए एनडीए गठबंधन के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक समन्वय का कार्य किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर तक पहुंचकर एनडीए की नीतियों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।*राजनीतिक और संगठनात्मक क्षेत्रों में उनकी सक्रियता,* अनुभव तथा कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव के कारण वे भाजपा के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। उमरिया जिले सहित पूरे विंध्य एवं शहडोल संभाग में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष कार्यकाल बेमिसाल अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण भाजपा का प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान अंतर्गत डॉ. अतुल राय से मुलाकात

Next

बुजुर्ग खड़ा नहीं हो पाया, तो उसका दर्द सुनने पुलिस अधीक्षक ही नीचे बैठ गईं-अधीनस्थों को दिए निर्देश: आने वाले हर पीड़ित की समस्या को सुनकर उसका करें निराकरण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER