Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

नाका पैनल के सभी सदस्य ,समाजसेवी अजय मंडलोई के नेतृत्व में पूरे श्रावण मास में यात्रियों का स्वागत करेंगे

By Mohan Sharma
August 1, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद श्रावनमें नाका पैनल पूरे माह कांवड़ यात्रियों का करेगा स्वागत, प्रतिदिन स्वल्पाहार व पेयजल की सेवा देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन श्रावण माह के साथ ही क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों का आना शुरू हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु नावड़ाटौड़ी के मां नर्मदा के पावन तट से जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। ऐसे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नगर के छोटा नाका स्थित नाका पैनल ने पूरे श्रावण माह में प्रतिदिन स्वागत एवं स्वल्पाहार सेवा का संकल्प लिया है।नाका पैनल के अजय मंडलोई ने बताया कि श्रावण माह के दौरान छोटा नाका मार्ग से गुजरने वाली प्रत्येक कांवड़ यात्रा का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार, शीतल पेयजल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है और इसी भावना के साथ यह सेवा अभियान पूरे श्रावण माह तक निरंतर जारी रहेगा।शनिवार को बोरावां से आए कांवड़ यात्रियों का दल शालिवाहन नर्मदा तट से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर छोटा नाका पहुंचा। यहां नाका पैनल के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा उन्हें स्वल्पाहार एवं पेयजल की सेवा की। श्रद्धालुओं ने सेवा भाव की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर कहा कि श्रावण माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री यहां से गुजरते है, और नाका पैनल द्वारा की जा रही यह सेवा कार्य सराहनीय पहल हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने बुरहानपुर एवं नेपानगर अनुभाग के समस्त थाना प्रभारियों की ली बैठक

Next

संयुक्त मोर्चा की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20 लाख तक कैशलेस इलाज का तोहफा दिया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER