NSUI जिला अध्यक्ष के नेतत्व में किया विरोध प्रदर्शन

अलीराजपुर से महेश गणावा की खबर आज झाबुआ एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष श्री नरवेश अमलियार जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आज़ाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में आज़ाद प्रतिमा के प्रांगण पर छात्रा रुचिका सिंह के विरुद्ध उनके भाषण को आधार बनाकर दर्ज की गई एफआईआर को लेकर तथा लोकतंत्र की आवाज़ दबने को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।Nsui जिलाध्यक्ष श्री नरवेश अमलियार जी ने बताया कि बहन रुचिका सिंह की विरुद्ध उनके भाषण को आधार बनाकर दर्ज की गई एफआईआर लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। किसी भी लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को मुकदमों के माध्यम से दबाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं हो सकता। यदि किसी भाषण में भाषा पर आपत्ति है तो उसका उत्तर कानून के दायरे में होना चाहिए, लेकिन छात्रों द्वारा उठाए गए वास्तविक मुद्दों—शिक्षा, युवाओं की समस्याओं, बेरोज़गारी, परीक्षा व्यवस्था और सरकार की जवाबदेही—को अनदेखा नहीं किया जा सकता।NSUI का स्पष्ट मानना है कि असहमति लोकतंत्र की आत्मा है। सरकार को विरोध के कारणों पर जवाब देना चाहिए, न कि विरोध करने वालों को डराने का प्रयास करना चाहिए। आज झाबुआ NSUI ने इस एफआईआर के विरोध में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया है।और NSUI ने प्रत्येक प्रदर्शन में संविधान, लोकतंत्र और छात्रों के अभिव्यक्ति के अधिकार की रक्षा का संदेश है।छात्रों की आवाज़ को दबाना बंद करो।लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ। जिसमे NSUI महामंत्री विनोद गणावा,हेमलता परमार,अलकेश पारगी,अरविंद पचाहा,अल्पेश भूरिया,डूंगरसिंह वास्केल,आनंद गुण्डिया,व अन्य Nsui के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।