Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

जप्तशुदा वाहनों की नीलामी में तहसीलदार मुवैल एवं थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी की रणनीति से शासन को 3 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त

By Mohan Sharma
August 1, 2026 2 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली थाना कसरावद पर 25 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा 39 वाहनों की नीलामी कार्यवाही सम्पन्ननीलामी कार्यवाही में ₹3,77,000/- की राजस्व राशि हुई प्राप्त शासन द्वारा निर्धारित ₹70,900/- के आरक्षित मूल्य के विरुद्ध प्राप्त हुई ₹3,77,000/- की बोलीएक वाहन पर सर्वाधिक ₹28,500/- की बोली लगी• पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग के द्वारा जोन के समस्त जिलों में पुलिस थानों पर कई वर्षों से जप्तशुदा वाहनों एवं जप्तशुदा शराब का नियमानुसार निराकरण किए जाने हेतु निर्देश जारी किए गए थे। प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त लावारिस वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया था।इसी क्रम में थाना कसरावद में धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त 39 मोटरसाइकिलों का नियमानुसार मूल्यांकन (वेल्युएशन) कराकर सार्वजनिक नीलामी की विज्ञप्ति जारी की गई थी।नीलामी की कार्यवाही संपादित करने हेतु तहसीलदार श्री नरेन्द्र मुवेल को अधिकृत किया गया था। उनकी उपस्थिति में दिनांक 31.07.2026 को थाना परिसर कसरावद में जप्तशुदा वाहनों की खुली सार्वजनिक नीलामी की कार्यवाही विधिवत एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।

नीलामी प्रक्रिया में कुल 77 इच्छुक व्यक्तियों द्वारा टोकन प्राप्त कर भाग लिया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी, ने बोली लगाने वाला माइक खुद हाथ में पकड़कर बोली लगाने वालों का उत्साहवर्धन किया थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने खुद मैदान में आकर मोर्चा संभाला एवं बोली लगाने वालों को उत्साहित करके अधिक बोलने लगाने के लिए प्रेरित किया परिणाम स्वरूप सरकारी खजाने में 70000 रुपए के विरुद्ध₹3770000 राजस्व प्राप्त हुआ, इस अवसर पर थाना कसरावद का समस्त पुलिस स्टाफ एवं एस आई रामदास निगवाल , प्रधान आरक्षक माधव सिंह, रायसिंह ब्राह्मणे ,हेडमुहरिर रमेश सोलंकी, सूचना संकलन के हरिओम कौशिक, आरक्षक बुधन , रामू भदोरिया,जितेंद्र जाट एवं विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण भी उपस्थित रहे।नीलामी की कार्यवाही के दौरान कुल 39 मोटरसाइकिलों की सफलतापूर्वक नीलामी की गई, जिससे शासन को कुल ₹3,77,000/- (रुपये तीन लाख सतहत्तर हजार मात्र) का राजस्व प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि इन वाहनों का शासन द्वारा निर्धारित कुल आरक्षित मूल्य ₹70,900/- था, जबकि प्रतिस्पर्धात्मक एवं पारदर्शी बोली प्रक्रिया के माध्यम से कुल ₹3,77,000/- की राजस्व राशि प्राप्त हुई, जो आरक्षित मूल्य से लगभग 5.3 गुना अधिक है। नीलामी के दौरान एक वाहन पर सर्वाधिक ₹28,500/- की बोली प्राप्त हुई।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

युवक-युवति के साथ लूट एवं दुष्कर्म के प्रयास के जघन्य एवं सनसनीखेज घटनाक्रम का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश

Next

सर्प दंश ने फिर एक युवक की ली जान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER