थाना झारडा पुलिस नें किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश वाहन चोर जहरीली शराब के साथ धराया आरोपीगण के कब्जे से कुल 03 मो.सा. किमती 01 लाख 50 हजार की जप्त की गई

इरफान अंसारी उज्जैन /श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप शर्मा जिला उज्जैन द्वारा जिले मे नशा मुक्ती अभियान 2.0 चलाया जा रहा है तथा वाहन चोरी के आरोपीगण की धर पकड करने वास्ते विशेष अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण ) आई.पी.एस. श्री करण दीप सिंह, एस.डी.ओ.पी. अनुभाग महिदपुर श्री ज़ेडैन लिंगज़ेरपा आई.पी.एस. के मार्गदर्शन में थाना झारडा के थाना प्रभारी उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल व टीम के द्वारा अवैध जहरीली शराब एवं मोटरसाईकल चोरी के आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 30.07.2026 को मुखबिर की सुचना रवाना होकर नरेन्द्र खेडा फंटा बमनई वायपास रोड झारडा जहां एक व्यक्ति एक प्लास्टिक की कैन में अवैध जहरीली शराब लिये दिखा जितेन्द्र सिंह पिता दरबार सिंह जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी ग्राम घटिया साईंदास का होना बताया उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक प्लास्टिक की कैन प्रत्येक केन मे 08 लीटर जहरीली कच्ची शराब एवं एक बिना नं. की मोटरसाईकल जप्त कर आरोपी जितेन्द्र सिंह के विरुद्ध अपराध क्रं. 201/2026 धारा 49ए आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौराने विवेचना आरोपी से बीना नम्बर की मोटर साईकल के संबंध में पूछताछ की जिसने दिनांक 25.07.2026 को सरकारी अस्पताल झारडा से हिरो स्पेन्डर मोटर साईकल चुराना बताया बाद अन्य अपराध के आरोपी से गहन पूछताछ करते उसके द्वारा HF डिलक्स मो.सा ग्राम घटिया साईंदास से तथा सरकारी अस्पताल महिदपुर से TVS मोटरसाईकल चोरी करना बताया तथा चोरी की गई मोटरसाईकल आरोपी गोपाल पिता मांगुसिंह निवासी घाटपिपल्या को बेचना बताया आरोपी गोपाल सिंह सौंधिया की निशादेही से दो मोटरसाईकल जप्त की गई । उक्त दोनो आरोपीयो से कुल तीन मोटरसाईकल कीमती 1 लाख 50 हजार रुपये की मश्रुका जप्त की गई है । आरोपी गण से जिले में मोटरसाईकल चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है । सराहनीय भूमिका- उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल थाना प्रभारी झारडा जिला उज्जैन, उनि व्ही पी सिंह परिहार , आर नारायणसिंह कुशवाह,प्रआर. भारत सिंह चौहान, आर. शुभकरणसिंह भदौरिया, आर. मोहरसिंह , अनार सिंह ,आर. कन्हैया अहिरवार, आर. उत्तम रावत , आर. जयपाल विश्वकर्मा , आर.1 राजेन्द्र कुमार गुर्जर , आऱ. अर्जुन दास सैनिक उपेन्द्र सिंह परिहार , सैनिक महेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही । आपराधिक रिकार्डि गोपाल सिंह पिता मांगुसिंह जाति सौंधिया निवासी ग्राम घाटपिपलया क्रं. थाने का नाम अपराध क्रं. / दिनांक धारा रिमार्क1 झारडा 34(1) आबकारी अधिनियम 2 झारडा 34(1) आबकारी अधिनियम 3 झारडा 303(3) , 317(2) बीएनएस आपराधिक रिकार्डि जितेन्द्र सिंह राजपूत पिता दरबार सिंह निवासी घटिया साईंदास