उज्जैन’वेलडन चैंप्स’ कार्यक्रम के तहत नीट क्वालिफायर विद्यार्थियों का सम्मान,

SJ NEWS इरफान अन्सारी9425096974 युवाओं से राष्ट्रहित पर संवादउज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आह्वान पर आयोजित ‘वेलडन चैंप्स’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा उज्जैन महानगर ने लगातार दो दिनों तक नीट क्वालिफायर विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम में युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष नितिन सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रदेश मंत्री कार्तिकेय मिश्रा सहित संजय पाण्डेय, हर्ष सिंह, लक्की बना, गोविंद सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान युवराज सिंह, निहाल थापा, कामाक्षी गुप्ता, देवांश शर्मा और उज्ज्वल जायसवाल से उनके निवास पर मुलाकात कर पुष्प भेंट किए गए तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर युवाओं एवं आमजन से संवाद भी किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों से प्रभावित होकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का समर्थन न करें तथा समाज में सही जानकारी साझा करने के लिए जागरूक भूमिका निभाएं।भाजपा युवा मोर्चा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।जानकारी दिनेश जाटवाजिला मीडिया प्रभारी, भाजपा ने दी