कसरावद की हरसिद्धि धाम में अध्यापक मनोहर सावले ने सुंदरकांड का आयोजन करवाया

।। रिपोर्टर नवीन रायली हरसिद्धि धाम कॉलोनी कसरावद में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मे देवशयनी ग्यारस पर अध्यापक मनोहर सावले एवं श्रीमती मंजुला सांवले के निज निवास पर राम दरबार के साथ सुंदरकांड का आयोजन भक्ति से सराबोर होकर किया गया सुंदरकांड ऊन मंडली के द्वारा बड़े ही सुमधुर संगीत के साथ भक्ति भावपूर्ण तरीके से किया गया, जिसे हर सिद्धि धाम कॉलोनी के महिला पुरुष एवं बच्चों द्वारा भक्ति में लीन होकर सुंदर पाठ का आनंद लिया और पूरी कॉलोनीवासियों ने राम कथा में मंत्र मुक्त होकर राममयी हो गई। इस अवसर पर रवि भालसे, प्रेमलाल बागदरे ,किशोर गांगले, राजेश वर्मा,देवाशीष सावले, शिव सर, कोठे जी, सोलंकी जी ,चौहान जी, पटेल जी ,राधे भैया ,फौजी दरबार ,गुरु मोरी, एवं समस्त कॉलोनीवासियों ने राम कथा एवं सुंदरकांड का आनंद लिया।