चापोरा बिजली ग्रिड परिसर बना अतिक्रमण का अड्डा

रमाकांत मोरे बुरहानपुर/बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा का बिजली ग्रिड परिसर के पास रहने वाले ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण के रूप में मोटरसाइकिले खड़ी कर एवं कुछ घरेलु सामान रखकर शासकीय कार्यालय परिसर को अतिक्रमण का रूप दिया जा रहा है । कार्यरत बिजली ग्रिड अफसर एवं कर्मचारियों का इस और ध्यान नहीं है । जिससे यह प्रतीत होता है की बिजली ग्रिड अधिकारी एवं कर्मचारी इस अतिक्रमण की ओर जानबुझकर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।

या ईनकी मिली भगत से ग्रिड परिसर में अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जा रहा हैं ।पिछले कुछ माहपुर्व मीडिया कर्मी ने चापोरा बिजली ग्रिड परिसर बना भैंसों का तबेला यह समाचार दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित किया था । उक्त समाचार को देखकर गंभीरता से लेते हुए । बिजली ग्रिड अफसर ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बताकर समाचार प्रकाशित होने के दुसरे दिन सुबह ही कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण निकाला गया था ।लेकिन आज वर्तमान में बिजली ग्रिड परिसर में अतिक्रमण जस की तस है ।