विकास के लिए भोपाल में सक्रिय सांसद उच्च शिक्षा परिवहन मंत्री से मिले ,छिंदवाड़ा पांढुर्णा के सांसद बंटी विवेक साहू,विश्वविद्यालय और सीएम राइज स्कूल की माँग उठाई

छिंदवाड़ा* छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर संकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू दिल्ली और भोपाल प्रवास के दौरान लगातार मंत्रियों से मुलाकात कर दोनों जिलों के लिए करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत करवा रहे हैं सोमवार को भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह और भाजपा संगठन के प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह से मुलाकात कीभोपाल में उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार से मुलाकात के दौरान सांसद ने छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के शीघ्र निर्माण पर चर्चा की और भवन के लिए राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया इस दौरान उच्च शिक्षा से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बात हुई मंत्री इंदर सिंह परमार ने सांसद को हर संभव सहयोग का आश्वासन दियापरिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात में सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के जर्जर स्कूलों की स्थिति बताते हुए शीघ्र मरम्मत कराने की माँग की साथ ही दोनों जिलों के शेष विकासखंडों में सीएम राइज स्कूल खोलने का निवेदन किया मुलाकात में जिले के समग्र विकास अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि तथा परिवहन सुविधाओं के विस्तार जैसे जनहित के विषयों पर चर्चा हुई

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलायाभाजपा संगठन के प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह से भेंट के दौरान सांसद ने संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की उन्होंने प्रदेश प्रभारी को दोनों जिलों में संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों से अवगत करायाछिंदवाड़ा पांढुर्णा के सांसद बंटी विवेक साहू का कहना है कि शिक्षा स्वास्थ्य और अधोसंरचना उनकी प्राथमिकता है दिल्ली से भोपाल तक लगातार हो रही इन मुलाकातों से क्षेत्र के रुके काम अब गति पकड़ रहे हैं और जनता में विकास की नई उम्मीद जगी है।