कसरावद टी आई इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कसरावद के हाट बाजार में व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

।। रिपोर्टर नवीन रायली नशे से मुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला है। आइए, ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान से जुड़कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।””नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत थाना कसरावद द्वारा कसरावद हाट बाजार में स्थानीय व्यापारी संगठनों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूक किया गया।उपस्थित नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा अवैध मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।कार्यक्रम के माध्यम से जनसहभागिता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के नेतृत्व में संचालित राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के अंतर्गत आज दिनांक 26.07.2026 को थाना कसरावद द्वारा कसरावद हाट बाजार में स्थानीय व्यापारी संगठनों के सहयोग से व्यापक नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया।अभियान के दौरान

पुलिस टीम द्वारा व्यापारियों, दुकानदारों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली एवं समाज की शांति के लिए गंभीर खतरा है। सभी से अपील की गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर नागरिकों को यह भी बताया गया कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों का विक्रय, परिवहन, भंडारण अथवा सेवन होता दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके। स्थानीय व्यापारी संगठनों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने तथा अपने प्रतिष्ठानों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।उक्त जनजागरूकता अभियान थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। थाना कसरावद पुलिस ने सभी नागरिकों से “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान को जनआंदोलन बनाकर नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।