कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

इरफान अंसारी उज्जैन। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कारगिल विजय स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद सैनिकों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम करते हुए कारगिल पर विजय प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम में गायक डॉ. तेज कुमार मालवीय ने “मेरे देश प्रेमियों, आपस में प्रेम करो” गीत प्रस्तुत कर देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ उपस्थितजनों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह जगाया।इस अवसर पर शिक्षाविद सादिक मंसूरी, चेतन ठक्कर, सेवानिवृत्त एसआई जहीर नागोरी, अधिवक्ता समीर खान, आजम खान, गंगाधर महा, मोहम्मद फारूक, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, इरफान राइन, सैयद उस्मान हसन, शरीफ खान, नासिर मंसूरी, अनुदीप गंगवार, शाकिर शेख एवं अभिषेक सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कारगिल विजय स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम की जानकारी सोसाइटी के संयुक्त सचिव हाजी इस्माइल भाई रंगवाला एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने दी।