उज्जैन गोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ने वाले टीआई गजेंद्र पचोरिया को ₹10 हजार का इनाम उज्जैन में टॉवर चौक क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के आरोपी को साहस और तत्परता

SJ NEWS | उज्जैनगोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ने वाले टीआई गजेंद्र पचोरिया को ₹10 हजार का इनाम उज्जैन में टॉवर चौक क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के आरोपी को साहस और तत्परता से पकड़ने वाले माधवनगर थाना प्रभारी (टीआई) गजेंद्र पचोरिया को पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने ₹10,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी में टीआई गजेंद्र पचोरिया द्वारा दिखाई गई बहादुरी, त्वरित निर्णय क्षमता और उत्कृष्ट पुलिस कार्य की सराहना करते हुए यह पुरस्कार घोषित किया। पुलिस अधिकारियों ने इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई का उदाहरण बताया।