लायंस क्लब तिरला एवं लायंस क्लब एक्टिव तिरला की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ, सेवा कार्यों का लिया संकल्प

तिरला। लायंस क्लब तिरला एवं लायंस क्लब एक्टिव तिरला के संयुक्त तत्वावधान में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्थापक अधिकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा लायनवाद के आदर्शों के अनुरूप समाजसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।समारोह में रीजन चेयरपर्सन लायन अनिल शर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन मोतीलाल पाटीदार, लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर की अध्यक्ष लायन उषा प्रजापति, कोषाध्यक्ष लायन राजेश यादव, तिरला ओम पर्वत के महंत हरिहरानंद जी स्वामी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश सोलंकी, विजय मिश्रा एवं तपन त्रिपाठी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ लायन भेरूलाल पाटीदार द्वारा ध्वज वंदन तथा लायनवाद के संस्थापक मेलविन जोन्स के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। क्लब का वार्षिक प्रतिवेदन अध्यक्ष लायन सुंदरलाल पाटीदार एवं सचिव लायन गणेश पाटीदार ने प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि ने दोनों क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन रघुनाथ मुकाती एवं लायन सुंदरलाल पाटीदार ने कहा कि क्लब आगामी वर्ष में पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, क्लब विस्तार तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों को प्राथमिकता देगा।नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष लायन सुंदरलाल पाटीदार एवं लायन रघुनाथ मुकाती, उपाध्यक्ष मनोहर पाटीदार, सचिव गणेश पाटीदार, त्रिलोकचंद पटेल, कोषाध्यक्ष दयाराम पाटीदार, टेल ट्विस्टर भेरूलाल पाटीदार तथा दीपेंद्र पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। साथ ही दो नए सदस्यों का भी स्वागत कर उन्हें डिस्ट्रिक्ट पिन प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन राजेश यादव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन लायन गणेश पाटीदार ने माना। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।फोटोकार्यक्रम में उपस्थित लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य