Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

श्मशान से चोरी हो गईं अस्थियां, तीसरे दिन पहुंचे परिजनों को नहीं मिला मृतक का कोई अवशेष

By Mohan Sharma
June 9, 2026 2 Min Read
0

जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलावटी रामपुरा में एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मृतक के अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियां और अन्य अवशेष कथित रूप से श्मशान स्थल से गायब हो गए। तीसरे दिन अस्थि-संचय के लिए पहुंचे परिजनों को जब श्मशान पर मृतक का कोई अवशेष नहीं मिला तो वे स्तब्ध रह गए। न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार ग्राम सिलावटी रामपुरा निवासी दीवान सिंह राजपूत का 7 जून को निधन हो गया था। उसी दिन सुबह उनका अंतिम संस्कार गांव के पारंपरिक श्मशान घाट पर किया गया था। मृतक के साले ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के अगले दिन रात में कुछ लोगों ने श्मशान पहुंचकर अस्थियां और अन्य अवशेष हटा दिए। जब तीसरे दिन धार्मिक परंपरा के अनुसार अस्थि-संचय के लिए परिवार के लोग पहुंचे तो वहां मृतक से जुड़ा कोई अवशेष नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि यह घटना केवल अस्थियों की चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि श्मशान भूमि को लेकर चल रहे पुराने विवाद से जुड़ी हुई है। उनका कहना है कि सिलावटी रामपुरा पंचायत का यह श्मशान वर्षों पुराना है, लेकिन पड़ोसी क्षेत्र के कुछ लोग उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी कारण पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।गुलाब सिंह ने बताया कि जब परिजनों ने अवशेषों की तलाश करने का प्रयास किया तो कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि ग्रामीण इस स्थान को श्मशान के रूप में सुरक्षित रखना चाहते हैं, जबकि कुछ लोग वहां कब्जा कर निर्माण की कोशिश कर रहे हैं। मामले ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और श्मशान भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने सुनी आमजन की समस्याएं समस्याओं/शिकायतों के त्वरित एवं निश्चित समयावधि में निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

Next

हनुमंतिया जामपाड़ा राजोद में हॉज के पास मिले दो बालिकाओं के शव

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER