डवाली में पर्यावरण संरक्षण अभियान: 65 किलो बीज और 1000 ‘सीड बॉल’ का रोपण

बुरहानपुर (डवाली)।** बढ़ती गर्मी और क्लाइमेट चेंज के चलते ‘आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)’ संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम डवाली के बल्ले क्षेत्र में बीज रोपण अभियान चलाया गया। बारिश के मौसम का लाभ उठाकर क्षेत्र का हरित आवरण बढ़ाने के लिए 50 किलो नीम, 10 किलो करंज और 5 किलो पलास (कुल 65 किलो) के बीज तथा 1000 सीड बॉल रोपे गए।संस्था के विकास संगठक सचिन मालवीया और सुयश पवार के नेतृत्व में चले इस अभियान में आनंद कांडे, दुर्गेश यादव, सोनी राजकुमार, विशाल भीलावेकर, मनोज हटकर, रामदास परसराम, साहेबलाल पालीवाल, सचिन गौतम, प्रकाश बिसे और मुकेश चौहान सहित स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान किया। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।
