राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन में जी.आर.व्हाय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने रचा नया कीर्तिमान

।। रिपोर्टर नवीन रायली NABET- QCI से बी ग्रेड, देशभर में 115वीं एवं मध्यप्रदेश में द्वितीय रैंक प्राप्तखरगोन/25 जुलाई 2026/, निमाड़ अंचल के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है कि बोरावां स्थित जी.आर.व्हाय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाते हुए भारतीय गुणवत्ता परिषद (Quality Council of India – QCI ) के अंतर्गत कार्यरत नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NABET) द्वारा जारी राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन में बी ग्रेड प्राप्त किया है। इसके साथ ही संस्थान ने देशभर में 115वीं रैंक तथा मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले एवं सम्पूर्ण निमाड़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।NABET – QCI द्वारा किया गया यह मूल्यांकन देशभर के फार्मेसी संस्थानों के लिए एक प्रतिष्ठित गुणवत्ता मानक माना जाता है। इस मूल्यांकन में संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण प्रणाली, अनुसंधान एवं नवाचार, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, आधारभूत संरचना, अनुभवी फैकल्टी, उद्योगों से सहभागिता, विद्यार्थियों के प्लेसमेंट, अकादमिक परिणाम तथा संस्थागत प्रशासन सहित विभिन्न मानकों का गहन परीक्षण किया गया। इन सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जी.आर.व्हाय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय स्थान अर्जित किया।संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुजीत पिल्लई ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं विकासशील क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ फार्मेसी संस्थानों में स्थान प्राप्त करना पूरे संस्था परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुसंधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत एवं समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह राष्ट्रीय मान्यता संस्थान को भविष्य में शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं संस्थान के चेयरमैन अरुण यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा किNABET – QCI द्वारा बी ग्रेड एवं राष्ट्रीय स्तर पर 115वीं रैंक प्राप्त करना संस्थान की गुणवत्ता, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की आधिकारिक पहचान है। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।श्री यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य महानगरों तक सीमित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाना है और आज की यह उपलब्धि उसी संकल्प की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस राष्ट्रीय मान्यता से विद्यार्थियों के लिए देश-विदेश की प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों में रोजगार, उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।उन्होंने संस्थान के प्राचार्य, समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल जी.आर.व्हाय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का नहीं, बल्कि पूरे खरगोन जिले और निमाड़ अंचल की शैक्षणिक प्रतिष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान भविष्य में भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा और विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।