खलघाट कसरावद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

। रिपोर्टर नवीन रायली खरगोन जिले की बलकवाडा थाना क्षेत्र की खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र में खलघाट कसरावद मार्ग पर बलखड फाटे पर शाम करीब छः बजे के आसपास पानवा से पगडी कार्यक्रम में से शामील होकर अपने गांव वापस जा रहे बाईक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिसमें बाईक सवार दशरथ उर्फ़ लालु पिता कैलाश सौलकी 40 वर्ष निवासी ग्राम पंधानिया थाना मेनगांव जिला खरगोन की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही पिछे बैठा व्यक्ति प्रकाश पिता भावसिग निवासी ग्राम पधानिया थाना मेनगांव जिला खरगोन घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस की मदद से कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया