गुना के थाना कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल हुई महिला को, डायल-112 जवानों ने ट्रैक से उठाकर चिकित्सा वाहन से अस्पताल पहुँचाया
गुना जिले थाना कोतवाली क्षेत्र में बजरंगगढ़ ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक महिला घायल हो गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/07/2026 को सुबह 11:06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोतवाली में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक महेंद्र छारी एवं पायलेट विवेक रघुवंशी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रेन से गिरकर एक महिला रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिली, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को ट्रैक से उठाकर रोड तक लेकर आये और चिकित्सा वाहन से जिला चिकित्सालय गुना भेजा गया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल महिला को समय पर उपचार मिला।