Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

धरनावदा थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी का सफल खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Sharma
June 9, 2026 3 Min Read
0

सतर्क पुलिसिंग और सघन सर्चिंग से 06 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं उनके त्वरित खुलासे के लिए लगातार सक्रिय और परिणाममुखी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी के प्रकरण में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए चोरी का सफल खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा जिनके कब्जे से चोरी गये ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28 मई 2026 को फरियादी विमलेश धाकड़ निवासी एनएफएल रोड, काशीनगर रुठियाई द्वारा रुठियाई चौकी पुलिस को सूचना दी गई थी कि दिनांक 26-27 मई 2026 की मध्य रात्रि में उसके घर के सामने खड़ा महिन्द्रा 575 ट्रैक्टर क्रमांक MP08 ZD 7604 किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है । ट्रेक्टर चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल धरनावदा थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 105/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए । साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों एवं चोरी गए ट्रैक्टर की तलाश हेतु सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया । इसमें पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप ट्रैक्टर चोरी में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई । तदोपरांत पुलिस द्वारा संदेही आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर धरनावदा थाना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों 1-अभिषेक पुत्र बुन्देल सिंह यादव (21 वर्ष) निवासी ग्राम खेजरा बाबा, 2-शिशुपाल पुत्र तोफान सिंह यादव (22 वर्ष) निवासी ग्राम चक्क खड़गपुर तथा 3-सुमित पुत्र रघुनंदन सिंह तोमर (26 वर्ष) निवासी ग्राम चक्क खड़गपुर, थाना धरनावदा, जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गया महिन्द्रा ट्रैक्टर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपये है, को भी बरामद कर लिया है । आरोपियों से पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर चोरी की वारदात में अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश एवं जांच की कार्यवाही जारी है । यह सफलता गुना पुलिस की सक्रिय कार्यशैली, सतर्क निगरानी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के प्रति गंभीरता का प्रत्यक्ष उदाहरण है । गुना पुलिस द्वारा जिले में चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार निरंतर कार्यावही जारी रहेगी । धरनावदा थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, सउनि विपिन तिर्की, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र बुन्देला, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक विनीत लोधी, आरक्षक सचिन तोमर, आरक्षक नीरज शर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है । गुना पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति की रक्षा हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है । चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मृगवास थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिलाया

Next

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने सुनी आमजन की समस्याएं समस्याओं/शिकायतों के त्वरित एवं निश्चित समयावधि में निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER