Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी सफलता अवैध देशी पिस्टल और पल्सर बाइक के साथ शातिर अंतर जिला अपराधी गिरफ्तार हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन गंभीर अपराधों में संलिप्त बदमाश चढ़ा खकनार पुलिस के हत्थे; ₹1.37 लाख का माल जप्त

By Mohan Sharma
July 24, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेंडे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 23/07/26 को मुखबिर से सुचना प्राप्त होने पर हमराह फोर्स व पंचानो के माता नदी माता मंदिर के पास ग्राम खकनार खुर्द पहुंचे, जहां घेराबंदी कर एक व्यक्ति शाहरुख उर्फ शारुख खान को पकडा, जिसके तलाशी लेते शाहरुख के कब्जे 01 नग हस्तनिर्मित (देशी) पिस्टल, एक मोबाइल, एवं पल्सर मोटर सायकिल कुल अनुमानित कीमत ₹1,37,000/- बरामद की गई, आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से थाना खकनार में अपराध क्रमांक 338/26, धारा 25(1-B)a आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी एक शातिर एवं अंतरजिला आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से खंडवा, बुरहानपुर एवं हरदा जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं:*थाना छिपावड़ (जिला हरदा)*:*अप. क्र. 198/18 — धारा 302, 34 भादवि (हत्या का मामला)*अप. क्र. 13/18 — धारा 394, 397 भादवि (सशस्त्र डकैती/लूट)*अप. क्र. 118/25 — धारा 281, 125(A), 125(B) BNS*थाना लालबाग (जिला बुरहानपुर)*:*अप. क्र. 257/15 — धारा 392 भादवि (लूट)*अप. क्र. 258/15 — धारा 393 भादवि (लूट का प्रयास)*थाना मोघट रोड (जिला खंडवा)*:*अप. क्र. 728/14 — धारा 25, 27 आर्म्स एक्टथाना खकनार पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है, दिनांक 31/12/2025 में ग्राम पचौरी के जंगल में रात्री में दबिध देकर अवैध हथियार बनाने की फेकट्री एवं 05 पिस्टल जप्त की गई थी, जिसका मुख्य आरोपी रहेराज उर्फ रेहरास निवासी ग्राम पाचौरी घटना समय से फरार चल रहा था जिसे दिनांक 22/07/26 को गिरफ्तार किया गया है। *सराहनीय भूमिका*: निरीक्षक अभिषेक जाधव, उप-निरीक्षक शंकर लोने, प्रआर 272 सतीश सूर्यवंशी, आर 132 जितेंद्र चौहान, आर 600 राकेश डावर, आर 83 सबलसिंह देवड़ा, आर 311 सुनिल धुर्वे, आर 197 अर्जुन, आर 70 अनिल डावर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति बुरहानपुर द्वारा 24/07/2026 को मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के तहत CBS कैम्प का हुआ आयोजन

Next

मनावर वियतनाम में ओपो कम्पनी ने मध्य प्रदेश में सन 2025 मे जिन डिलरो ने अच्छे बिजनेस किए हैं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER