उज्जैन के आबिद खान का रतलाम जिले में भव्य स्वागत

उज्जैन के आबिद खान का रतलाम जिले में भव्य स्वागत SJ NEWS मध्यप्रदेश इरफान अंसारी | उज्जैन उज्जैन के समाजसेवी एवं सक्रिय जनप्रतिनिधि आबिद खान को रतलाम ग्रामीण प्रभारी बनाए जाने पर रतलाम जिले के विभिन्न नगरों में उनका भव्य स्वागत किया गया।रतलाम आगमन पर रतलाम, सैलाना, जावरा, बड़ावदा एवं पिपलौदा में कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाओं, साफा एवं शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।

