ग्राम चांदनी में सीबीएस कैंप का आयोजन संपन्न

रमाकांत मोरे* *बुरहानपुर अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक* *कल्याण समिति बुरहानपुर* द्वारा*मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के तहत स्वास्थ्य CBS कैम्प का हुआ आयोजन बुरहानपुर जिले के ग्राम चांदनी ब्लॉक खकनार जिला बुरहानपुर में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत CBS कैंप का आयोजन गुरुवार को किया गया । जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार वर्मा सर एवं नोडल एड्स अधिकारी डॉक्टर आशुतोष जोशी सर के मार्ग दर्शन में संचालित इस अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम जनसंख्या, गर्भवती महिलाएं, व जनसामान्य को परामर्श व उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई गई।

कैंप में एचआईवी -38, सिफलिस -38 व हेपेटाइटिस बी -38 व टिबी 18 के सैंपल लिए और जांच से पहले शिविर में उपस्थित सभी को एचआईवी, सिफलिस, व हेपेटाइटिस- बी जांच करवाना क्यों आवश्यक है, इसके बारे मे जानकारी दी गई जिस समय अरुणोदय टिआई प्रोग्राम मैनेजर गौतम अटकड़े काउंसलर सुरेखा अहिरे और ORWs उमा कनासे, राजेश तायडे, पीयर हर्षिता दास एवं स्वास्थ्य विभाग से CHO किरण रावत, दुर्गा कुरोची आशा सुपरवाइजर ,ANMहेमलता गौर ,आशा कार्यकर्ता राजकुमारी कुरोची, प्रार्थना विश्के उपस्थित थे । यह कार्यक्रम सफलता के लिए विशेष सहयोग अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिती बुरहानपुर ने दिया ।