Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Devas

विद्यार्थियों का भविष्य राजनीति से ऊपर, संवाद से निकले स्थायी समाधान” पालक महासंघ जिला ईकाई बुरहानपुर ने केंद्र सरकार से की पहल की अपील

By Mohan Sharma
July 23, 2026 2 Min Read
0

“विद्यार्थियों का भविष्य राजनीति से ऊपर, संवाद से निकले स्थायी समाधान” पालक महासंघ जिला ईकाई बुरहानपुर ने केंद्र सरकार से की पहल की अपील, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की मांग*डिप्टी कलेक्टर अधिकारी भागीरथ वाकला जी को दिया मांग पत्रबुरहानपुर। देशभर में विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं चल रहे आंदोलनों के बीच पालक महासंघ जिला ईकाई बुरहानपुर ने केंद्र सरकार से विद्यार्थियों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित पक्षों के साथ शीघ्र संवाद स्थापित करने की अपील की है।महासंघ ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी प्रकार की राजनीति का विषय नहीं बनना चाहिए। शिक्षा, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का समाधान केवल सकारात्मक संवाद, पारदर्शिता और समयबद्ध निर्णयों से ही संभव है। सरकार, छात्र संगठनों, शिक्षा विशेषज्ञों एवं अभिभावकों के बीच सार्थक वार्ता कर ऐसा समाधान निकाला जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हो

।महासंघ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों में सामने आए पेपर लीक एवं परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास कमजोर किया है। वर्षों की मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों के साथ अन्याय की भावना पैदा होती है, जिसे समाप्त करना समय की आवश्यकता है।पालक महासंघ ने मांग की है कि पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाया जाए। साथ ही, विद्यार्थियों और अभिभावकों को विश्वास में लेकर ऐसी स्थायी व्यवस्था विकसित की जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।महासंघ ने कहा कि वह प्रत्येक ऐसे प्रयास का समर्थन करता है जो विद्यार्थियों के हित, शिक्षा की गुणवत्ता और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करे। संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध नहीं,

बल्कि देश के करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करना है।इस संबंध में पालक महासंघ द्वारा भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर विद्यार्थियों के हित में शीघ्र संवाद प्रारंभ करने, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लागू करने तथा शिक्षा व्यवस्था में जनविश्वास को और मजबूत करने की मांग की गई है।”संवाद ही समाधान का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों का भविष्य ही राष्ट्र का भविष्य है।इस कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी सरिता भगत विजय राठौड़ राजकुमार बचवानी रियाज उल हक अंसारी देव चंद शर्मा परेश शाह अरुण जोशी महाराज पुनीवाला नंदकिशोर वाणे मुन्ना भाई राजेश भगत आदि लोग मौजूद थे ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नशे से मुक्ति हे जरूरी

Next

विद्योदय महाविद्यालय में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER