भाजपा के नव-नियुक्त एल्डरमैन अशोक देवड़ा का बोहरा समाज ने किया भव्य स्वागत

SJ NEWS उज्जैन। बोहरा समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता मुस्तफा ए. पीठावाला के नई सड़क स्थित निवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक देवड़ा के उज्जैन नगर पालिका निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन (वरिष्ठ पार्षद) बनने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।इस दौरान बोहरा समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अशोक देवड़ा को पुष्पमाला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर तथा पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवन तिवारी गुरु महाराज, भाजपा युवा नेता राहुल बेस सहित समाज के कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में शब्बीर अत्तरवाला, अली हैदर मेवावाला, जुल्फिकार मलोला वाला, शब्बीर सकरू वाला, अब्बास कपड़ा वाला, हुसैन अत्तरवाला, हसन अली कपड़ा वाला, हातिम पीठावाला एवं हुसैन कपड़ा वाला सहित अन्यसमारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अशोक देवड़ा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए नगर विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।