डायरिया, मलेरिया, डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं सुरक्षा हेतु नगर परिषद शाहपुर द्वारा नगर में कीटनाशक दवाईयो का छिड़काव किया

शाहपुर, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के पत्र क्रमांक/शा-14/स्व.भा.मि./2026/21466 दिनांक 07/07/2026 में दिए गए निर्देशानुसार नगर परिषद् शाहपुर द्वारा सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ (SABB) अभियान चलाया जा रहा है वर्षा ऋतु को देखते हुवे डायरिया, मलेरिया, डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम, सुरक्षा एवं नगरवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर महोदय एवं श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी अध्यक्ष नगर परिषद् द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान के मार्गदर्शन में नगर परिषद् शाहपुर द्वारा नगर में कीटनाशक दवाइयों का निरंतर छिडकाव किया जा रहा रहा है आज नगर के वार्ड क्रमांक 6 और 15 कोदरी क्षेत्र में कीटनाशक दवाई छिड़काव किया गया ! साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया कर नालियों की व्यापक स्तर पर साफ सफाई, जमा गाद, कचरा निकालकर डंपिंग साईड पर पहुचाया जा रहा है, जिससे वर्षाऋतू में पानी से किसी भी प्रकार से जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो । मच्छरों एवं अन्य रोग फैलाने वाले कीटों की रोकथाम, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए नालियों, जलभराव वाले क्षेत्रों, स्थानों पर नियमित रूप से केसोलिक फिनोलिक पावडर एवं कीटनाशक दवाईयो का छिड़काव कराया जा रहा है।नगर में नालियों की सफाई, कचरे का उठाव एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव आदि से सम्बन्धित नागरिको द्वारा अध्यक्ष महोदय को दिए गए सुझावों एवं वार्डवासियो के मांग अनुसार मान. अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों अनुसार नगर परिषद् की स्वच्छता टीम द्वारा निरंतर प्रतिदिन वार्डों में पहुंचकर निगरानी की जा रही है एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

जिससे नगर में निरंतर स्वच्छता बनी हुई है ! नगर में वर्षा ऋतू में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान अंतर्गत निरंतर विशेष सफाई अभियान के रूप में सफाई एवं कीटनाशक दवाइयों का छिडकाव होने से नगर वासियों द्वारा मान. अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी एवं नगर परिषद् टीम का धन्यवाद एवं आभार माना ! नगर परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 1 अप्रेल 2026 से लागू ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 में दिए गए स्वच्छता नियमों का कड़ाई से पालन करें | गीला अपशिष्ट, सूखा अपशिष्ट, घरेलू हानिकारक अपशिष्ट और सैनिटरी अपशिष्ट के भंडारण के लिए उपयुक्त डस्टबीन (कंटेनर) का उपयोग कर नगर परिषद् की कचरा गाड़ी में अलग अलग दे, नालियों में कचरा न डालें तथा मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाकर नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग प्रदान करें।