कालू सिंह भाभर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

!रतलाम – राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयों की अनुशंसा पर रतलाम जिला अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय ने वरिष्ठ समाजसेवी गरीब असहाय और मजदूर एवं पिडीत प्रताड़ित परिवार के लोगों को निरंतर शासन प्रशासन की योजनाओं से लाभान्वित करा आमजन के सहयोगी बने रहने वाले शिव सेना के विधान सभा ग्रामीण क्षेत्र सैलाना से प्रत्याशी रहे श्री कालू सिंह भाभर (रावटी) को राष्ट्रीय अनूसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विकास परिषद के रतलाम जिले के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया ! इनकी इस नियुक्ति पर ग्रामीण क्षेत्र एवं इनके प्रशंसकों में खुशीयो का महोल उत्पन है !