शाहपुर पुलिस ने 6 स्थाई वारंटीयो को किया गिरफ्तार

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिला पुलिस कप्तान आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेंडे के निर्देशन पर शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन से स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई पुलिस थाना शाहपुर के पुलिस टीम ने 2022 से फरार चल रहे 6 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया की अपराध क्रमांक 697 । 2022 धारा 294 , 323 , 506 भादवी के स्थाई वारंटी किशोर पिता चरनदास उम्र 60 वर्ष निवासी कानापुर , अपराध क्रमांक 892 । 2022 धारा 294 , 323 , 506 , 34 भादवी के स्थाई वारंटी गोरेलाल पिता रमेश वास्कले उम्र 36 वर्ष , गणेश पिता गोरेलाल वास्कले उम्र 23 साल , अजय पिता धनसिंह सोलंकी उम्र 23 वर्ष , मडिया पिता मांगो भिलाला उम्र 54 साल , श्याम पिता मडिया भिलाला उम्र 32 साल सभी निवासी जामनिया , थाना खकनार जिला बुरहानपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया । माननीय न्यायालय द्वारा उक्त सभी आरोपियों का जेल वारंट बनाकर साईं वारंटी आरोपियों को जेल भेजा गया । उक्त वारंटीयो की गिरफ्तारी में शाहपुर पुलिस थाना निरीक्षक अखिलेश मिश्रा , प्रधान आरक्षक प्रवीण चौहान , सुशील इंगले , कुंदन सिंह पवार का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।