Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Bhopal

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने 10 मामलों में लिया संज्ञान

By Mohan Sharma
July 21, 2026 2 Min Read
0

SJ NEWS उज्जैन | इरफान अन्सारी भोपाल, 20 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित मानव अधिकार उल्लंघन से जुड़े 10 मामलों में संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच रिपोर्ट तलब की है।प्रमुख मामलेमैनिट भोपाल के छात्रावास में अव्यवस्थाएं – शौचालय क्षतिग्रस्त, कचरे का अंबार और मूलभूत सुविधाओं की कमी; आयोग ने निदेशक से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी।7 सीटर वैन में 14 बच्चों को बैठाने का मामला – क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने पर आरटीओ भोपाल से कार्रवाई रिपोर्ट तलब।अनूपपुर में सांप के डसने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत – कलेक्टर से आर्थिक सहायता संबंधी रिपोर्ट मांगी गई।सतना में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मृत्यु – वैध उत्तराधिकारियों को सहायता राशि पर रिपोर्ट।रायसेन में बिजली कार्य के दौरान युवक की मौत – सुरक्षा उपकरणों की कमी के आरोप; विद्युत कंपनी से जांच रिपोर्ट तलब।छतरपुर में महिला की लाठी-डंडों से हत्या – पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई विवरण मांगा।हरदा में निजी स्कूलों की मनमानी – महंगी किताबें और यूनिफॉर्म निर्धारित दुकानों से खरीदने के दबाव पर जांच।उमरिया में प्रसूता को कंधे पर उठाकर एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा – जर्जर सड़क व्यवस्था पर कलेक्टर और सीएमएचओ से रिपोर्ट।शहडोल में बच्चों को खुले कुएं के पास बैठाकर पढ़ाई – जर्जर स्कूल भवन और मिड-डे मील व्यवस्था पर जांच।रायसेन में चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटने और करंट लगाने का मामला – पुलिस अधीक्षक से दो सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा गया।आयोग ने अधिकांश मामलों में एक से दो सप्ताह के भीतर जांच एवं की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

उज्जैन निगम सम्मेलन में चौड़ीकरण के मुआवजे और शौचालयों की अव्यवस्था पर सत्तापक्ष को घेरेगी कांग्रेसनेता प्रतिपक्ष रवि राय की अध्यक्षता में पार्षद दल की बैठक

Next

मुकेश टटवाल द्वारा गोपाल मंदिर स्थित निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER