Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

ग्रासिम उद्योग के CSR फंड के कथित दुरुपयोग का आरोप, किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष देव सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों से की मुलाकात

By Mohan Sharma
July 21, 2026 2 Min Read
0

SJ News उज्जैनइरफान अन्सारी📞 9425096974 ग्रासिम उद्योग के CSR फंड के कथित दुरुपयोग का आरोप, किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष देव सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों से की मुलाकात नागदा। अखिल भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष कवि देव सिंह गुर्जर ने ग्रासिम उद्योग के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर संबंधित अधिकारियों को शिकायत सौंपने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अटलावदा, परमारखेड़ी, नीनावटखेड़ा सहित आसपास के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।कवि देव सिंह गुर्जर ने कहा कि उद्योग प्रबंधन द्वारा विभिन्न मंचों पर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कई लोगों ने पेयजल, गैस और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि ये दावे धरातल पर सही साबित नहीं हो रहे हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर कवि देव सिंह गुर्जर ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल एवं उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं और समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो नियमानुसार उद्योग के विरुद्ध आंदोलन और घेराव किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाभिषेक व महाआरती एवं महाप्रसादी का किया जा रहा है आयोजिन

Next

कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक बैठक हुई संपन्न !बैठक में हुई शासन प्रशासन की कई जनहितैषी योजनाओं पर चर्चा… जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER