नेक मकसद टीम मेंनागदा के इसरार मंसूरी का अहम योगदान

उज्जैन। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय नेक मकसद टीम के कार्यों में इसरार मंसूरी का महत्वपूर्ण योगदान लगातार देखने को मिल रहा है। जरूरतमंद मरीजों की सहायता, आयुष्मान योजना के तहत उपचार में सहयोग, रक्तदान की व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं तक लोगों को पहुंचाने में वे टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।इसरार मंसूरी का कहना है कि टीम का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। इसी सोच के साथ नेक मकसद टीम लगातार मानव सेवा के कार्यों में जुटी हुई है।समाज के विभिन्न वर्गों ने नेक मकसद टीम और इसरार मंसूरी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया है।