Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद नगर की शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी श्री गुरुकुल स्कूल में छात्र परिषद का भव्य गठन समारोह संपन्न

By Mohan Sharma
July 18, 2026 2 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद। श्री गुरुकुल स्कूल, कसरावद में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद (Student Council) के गठन का भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री रजनीश पाटीदार, डायरेक्टर श्री संजय पाटीदार तथा प्राचार्य श्री सजी मैथ्यु की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के पूजन-वंदन से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की छात्र परिषद के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्राचार्य श्री सजी मैथ्यु ने नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना तथा विद्यालय के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दिलाया।इस वर्ष लव्य पाटीदार को हेड बॉय, जानवी पाटीदार को हेड गर्ल, नैतिक दवाड़े को वाइस हेड बॉय तथा जीविका आड़तिया को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री रजनीश पाटीदार ने कहा कि छात्र परिषद केवल एक पद नहीं, बल्कि नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया। डायरेक्टर श्री संजय पाटीदार ने भी छात्र नेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय श्री लोभी राम यादव एवं श्री अखिलेश सोनी द्वारा किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि वे अपने नेतृत्व से विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रतिबंधित क्षेत्र केदारनाथ मंदिर गुफा में अवैध रूप से प्रवेश कर रील बनाने वालों पर म्याना पुलिस की कार्यवाही,हुई FIR

Next

कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन की नेतृत्व में”नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, एवं छात्रावास ग्राम छोटी कसरावद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER