पत्रकार राज संघ – जिला धारमाननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन

पत्रकार राज संघ – जिला धारमाननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार एवं कल्याण सुनिश्चित करने हेतु 30 सूत्रीय मांगपत्र पत्रकार राज संघ द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया को प्रेषित किया जा रहा है।यह मांगपत्र पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, बीमा, पेंशन, पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार भवन, डिजिटल मीडिया की मान्यता, महिला एवं ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, कानूनी सहायता सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को समाहित करता है। हमारा उद्देश्य देशभर के पत्रकारों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्वतंत्र कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।पत्रकार राज संघ, जिला धार के समस्त पदाधिकारियों, जिला, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी साथी पत्रकारों से विनम्र अनुरोध है कि इस 30 सूत्रीय मांगपत्र का अध्ययन कर अपनी राय, सुझाव एवं समर्थन अवश्य दें। आपके बहुमूल्य सुझाव इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।✍️ कृपया कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया अवश्य लिखें।👍 यदि आप इन मांगों का समर्थन करते हैं तो पोस्ट को लाइक करें।📲 अधिक से अधिक साथी पत्रकारों तक इसे साझा (शेयर) करें, ताकि हमारी एकजुट आवाज़ देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक प्रभावी ढंग से पहुँच सके।आपका एक सुझाव और एक समर्थन पत्रकार हितों की लड़ाई को नई शक्ति प्रदान करेगा।– कमल सोलंकीजिला अध्यक्षपत्रकार राज संघ, जिला धार (मध्य प्रदेश)