Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी आज बुरहानपुर प्रवास परकार्यक्रम को सफल बनाने भाजपा कार्यालय पर बैठक ,सौपे दायित्व

By Mohan Sharma
July 14, 2026 2 Min Read
0

बुरहानपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी आज 15 जुलाई 2026 बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर बुरहानपुर पधार रही है। आप दोपहर 3 बजे राजस्थानी भवन इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर पर विशाल महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेगी। कार्यक्रम पश्चात श्रीमती अश्विनी परांजपे जी बहादरपुर रोड स्थित जनपद पंचायत परिसर में वृक्षारोपण तत्पश्चात सेवासदन महाविद्यालय के सामने स्थित सावित्रीबाई फूले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्त्ता ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,म.प्र. शासन की पुर्व केबिनेट मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी,नेपा विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादु ,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक एवं अनूसुचित जाती मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सावित्री बत्रा , जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनाली प्रदीप पाटील,नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी,जनपद पंचायत खकनार उपाध्यक्ष श्रीमती आरती निलेश चौकसे ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती आशा विनोद पाटील, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी उपस्थित रहेगी। महिला मोर्चां बैठक को संबोधित करते हुवे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.श्री मनोज जी माने ने कहा कि संगठन की सफलता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मातृशक्ति की सहभागिता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी उद्देश्य के साथ आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बुरहानपुर में आगामी 15 जुलाई को मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी के प्रस्तावित बुरहानपुर प्रवास एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ली।

यह कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 को राजस्थानी भवन बुरहानपुर में दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया हे । इस दौरान आप जनपद पंचायत कार्यालय परिसर बहादरपुर रोड में वृक्षारोपण एवं सेवासदन महाविद्यालय के सामने स्थित सावित्रीबाई फूले जी की प्रतिमा स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी।बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण किया तथा कार्यक्रम को भव्य,सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। पूर्ण विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन संगठन की गरिमा के अनुरूप ऐतिहासिक एवं सफल होगा।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी श्री मुकेश कुमार पुर्वे ने देते हुवे बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन,जिला उपाध्यक्ष श्री संभाजी सगरे, पूर्व पार्षद रूद्रेश्वर एन्डोले, जिला मंत्री श्रीमती सुधा चौकसे ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सावित्री बत्रा,महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, भुतपूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती उमा कपुर ,श्रीमती करुणा भट्ट ,श्रीमती संध्या कदवाने,श्रीमती दिपिका सोनी,श्रीमती सुवर्णा पाटिल, श्रीमती ममता दुबे, श्रीमती रत्ना बारी, श्रीमती रीना महाजन ,आदि उपस्थित थे ।फोटो-010—————————————————–

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अली पब्लिक स्कुल परिसर में किया वृक्षा रोपण

Next

नगर परिषद शाहपुर में परिषद के साधारण सम्मेलन में 8.63 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सोगात

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER