Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

एक पेड़ गौमाता के नाम’ अभियान को मिला जनसहयोग

By Mohan Sharma
July 14, 2026 2 Min Read
0

**शकील खन मनावर से 9755 498752*हलहारिणी अमावस्या पर गौशाला परिसर में 64 पौधों का हुआ वृक्षारोपण, गौसंरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प* मनावर। जिला धार।। हलहारिणी अमावस्या के पावन अवसर पर मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को ग्राम वायल स्थित श्री सिंगाजी गौमाता मंदिर परिसर में आयोजित “एक पेड़ गौमाता के नाम” अभियान जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बन गया। अभियान के तहत गौशाला परिसर में 21 त्रिवेणी एवं 43 फलदार पौधों सहित कुल 64 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य पंडित प्रवीण शर्मा ‘राधे भैया’ (वराह नगर, बड़ा बड़दा) ने विधिवत पूजन एवं पौधारोपण कर किया।इस अवसर पर पंडित प्रवीण शर्मा राधे भैया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गौमाता के लिए स्थायी छायादार वातावरण तैयार करना, पक्षियों को प्राकृतिक भोजन एवं आश्रय उपलब्ध कराना तथा पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से हरित और ऑक्सीजन युक्त वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति गौमाता के नाम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले,

तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण की अमूल्य धरोहर मिल सकती है। यह अभियान गौसेवा, प्रकृति संरक्षण और जनसहभागिता का सशक्त संदेश है। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत शिक्षक तुकाराम पाटीदार ने किया। आभार उपसरपंच दिनेश पटेल ने माना।कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, ग्रामवासी, सामाजिक_धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी, गौभक्त तथा श्री सिंगाजी गौमाता मंदिर गोसेवा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। *मुख्य बिंदु**21 त्रिवेणी एवं 43 फलदार पौधों का रोपण।*गौशाला परिसर को हरित एवं छायादार बनाने का संकल्प।*गौसंरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।*जनप्रतिनिधि, सरपंच व ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता

।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मंदसौर आज मंदसौर मध्य प्रदेश मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान

Next

18 जुलाई, 2026 को आयोजित होगी पराक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138अंतर्गत विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER