अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की

।इरफान अन्सारी, उज्जैन भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।भेंट के दौरान डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को आयोग की गतिविधियों से संबंधित त्रैमासिक न्यूज़लेटर भेंट किया। इस अवसर पर मानव अधिकार संरक्षण, आयोग की कार्यप्रणाली तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की सक्रिय पहल से प्रदेश के विभिन्न जिलों में लंबित आर्थिक सहायता संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराया गया है। इसके परिणामस्वरूप शासन द्वारा आम नागरिकों को 2 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता का भुगतान सुनिश्चित किया गया।उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों से जुड़े जनहित एवं मानव अधिकार संबंधी मामलों के प्रभावी निराकरण तथा आयोग की निरंतर सक्रिय भूमिका की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयोग द्वारा मानव अधिकार संरक्षण एवं आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।— इरफान अन्सारी, उज्जैन