ककराना में नर्मदा समग्र के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का लोकार्पण संपन्न।

*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – ककराना नर्मदा समग्र द्वारा संचालित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का लोकार्पण समारोह गुरुवार को ग्राम ककराना में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में गेल (इंडिया) लिमिटेड, नई दिल्ली की वरिष्ठ सीएसआर अधिकारी सुश्री नमिता झा तथा आईआईटी जोधपुर के श्री सुनील दुहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्मदा समग्र न्यास, भोपाल के अध्यक्ष श्री राजेश दवे ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ककराना के सरपंच श्री बिहारीलाल डावर भी मंचासीन रहे।अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं कार्यशाला का लोकार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान नर्मदा समग्र द्वारा विगत 18 वर्षों से नर्मदा अंचल में स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बताया गया कि गेल (इंडिया) लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के सहयोग से निर्मित यह प्रशिक्षण कार्यशाला स्थानीय जनजातीय युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।कार्यक्रम के दौरान ग्राम ककराना की तीन फलियों की 160 महिलाओं को निःशुल्क जी-फिल्टर (G-Filter) वितरित किए गए, जिससे उन्हें शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम में सहायता मिले।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने नर्मदा समग्र की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय अंचलों में कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्पद हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण केंद्र स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन नर्मदा समग्र के मुख्य कार्यकारी डॉ. कार्तिक सप्रे एवं राज्य समन्वयक श्री मनोज जोशी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके नेतृत्व में कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता एवं जनसेवा के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से साकार किया गया।इस अवसर पर नर्मदा समग्र की क्षेत्रीय एवं जिला टोली के सदस्यों सहित श्री वैभव उपाध्याय, श्री राजेश जादम, श्री अभिषेक भटोरे, श्री अनुराग शर्मा, श्री शैलेंद्र पवार, श्री मिथुन यादव, श्री जयपाल खरत, श्री कादुसिंह डोडवा, श्री गोविंद जी, श्री राकेश खरत सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।अंत में नर्मदा समग्र की ओर से श्री राजेंद्र सस्तिया ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए जनसहभागिता के माध्यम से विकास एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।