सेवा सप्ताह : बूढ़े बालाजी मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 30 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

गुना। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बूढ़े बालाजी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी रहते हैं और समाजहित में समय-समय पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसी क्रम में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 30 महिला एवं पुरुषों का रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।शिविर में डॉ मनीष रघुवंशी ने चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।बजरंग दल के जिला संयोजक ब्रजेश प्रजापति ने बताया कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्य पहुंचाना तथा जनसेवा की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।कार्यक्रम में जिला सह समरसता प्रमुख वीरेन्द्र राठौर, जिला सह संयोजक गौरव कुशवाह, नगर संयोजक संभव कुशवाहा, नगर सह समरसता प्रमुख सौरव, नगर सह मंत्री अर्जुन राठौर, नगर मिलन प्रमुख धर्मेंद्र ओझा, सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।