Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

असीरगढ़ के आंचल में 30 हजार पलाश बीजों का किया रोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

By Mohan Sharma
July 6, 2026 1 Min Read
0

रमाकांत मोरेबुरहानपुर/5 जुलाई, 2026/- जिले में जारी पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को असीरगढ़ किले के पास इंदौर हाईवे के समीप विशाल पलाश बीजारोपण अभियान आयोजित किया गया। डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार के नेतृत्व में आयोजित इस पहल में डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथ वाखला, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस. देवके, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री भरत जांचपुरे, अधिकारियों- कर्मचारियों, शिक्षकों, शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के लगभग 150 विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर करीबन 30 हजार पलाश के बीजों का बीजारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। गेती फावड़े की मदद से गड्ढे किए एवं बीजों का रोपण किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री पाटीदार ने पलाश के औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पलाश के बीज प्रकृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अनुकूल परिस्थितियों में भी स्वयं विकसित होकर वृक्ष बन जाते हैं। अभियान के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने पिछले वर्ष धूपगट्टा और झिरी की पहाड़ियों पर किए गए बीजारोपण से विकसित लहलहाते पलाश के पौधों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

असीरगढ़ के आंचल में 30 हजार पलाश बीजों का किया रोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Next

रिंगोल की रात्रि चौपाल में कलेक्टर नीतू माथुर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,कलेक्टर नहीं, आपकी बहन बनकर आई हूं’— कलेक्टर श्रीमती माथुर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER