Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

एकल आचार्य को मिली शिक्षण सामग्री एकल के विधालय ग्रामों पर होगा वृहद वृक्षारोपण

By Mohan Sharma
July 2, 2026 2 Min Read
0

*गुना। एकल अभियान अंचल गुना कार्यालय पर गुरुवार को एकल मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का विधिवत शुभारंभ एकल अभियान पी 7 सेवन जागरण शिक्षा प्रभारी विकास जैन नखराली, श्री हरी कथा अध्यक्ष घनश्याम सिंह रघुवंशी, अंचल गुना अध्यक्ष मनीष भार्गव, भाग कार्यालय प्रमुख विजय सिंह, अंचल अभियान प्रमुख अर्जुन सिंह सहित उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ आरंभ की। बैठक में गत माह हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसी के साथ ही पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए हर विधालय ग्राम पर हर बच्चों के हाथों से पौधरोपणकरने का लक्ष्य सभी संच प्रमुखो को दिया गया। सभी संचो में सक्रिय समिति बने इस पर भी जोर दिया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा केंद्र से आई विधालय के आचर्य के लिए शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर एकल पी सेवन जागरण शिक्षा प्रभारी विकास जैन ने कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करते हुए कहा की एकल का कार्य ईश्वरी कार्य मानते हुए करें। पर्यावरण को शुद्ध रखे और हर गांव गांव में हमारे कार्यकर्ता ग्रामीणों को पर्यावरण का महत्त्व बताते हुए उनसे अधिक से अधिक पौधारोपण अवश्य करवाएं। श्री जैन ने कहा की एकल अभियान के अंतर्गत देशभर में एक लाख से ज्यादा विद्यालय संचालित हो रहे हे। हमारे अधिकतर विद्यालय में पोषण वाटिका संचालित हे जिससे एकल के बच्चों को पंचमुखी शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य और जैविक खेती करने का प्रोत्साहन मिलेगा। पोषण वाटिका से बच्चों की सेहत में सुधार तो होगा ही साथ ही व्यावहारिक ज्ञान से स्कूली बच्चे बागवानी सीखने के साथ-साथ खेती और पोषण के महत्व को वह समझ सकेंगे। अंचल अध्यक्ष मनीष भार्गव ने कहा कि सभी संच प्रमुख नियमित विद्यालय ग्रामों पर पहुंचे और ओर हमारे आचार्य द्वारा विद्यालय पर दी जाने वाली गतिविधि का सही से निरिक्षण करें जिसमें खेल प्रतियोगिताएं, योग ओर पंचमुखी शिक्षा से बच्चे शिक्षित होकर वह राष्ट्र उपयोगी बने क्योंकि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही एकल का उद्देश्य हे। बैठक को घनश्याम रघुवंशी ने सम्बोधित कर संगठन विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में गुना अंचल के सेवा भावी कार्यकर्त्ता एवं संच प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के तहत नी:शुल्क कृतिम अंग/सहायक उपकरण हेतु परिक्षण चिन्हकन शिविर

Next

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे)समाज के जीवन रक्षकों का सम्मान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER