सिविल अस्पताल बागली में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर सभी डॉक्टर और स्टॉप का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया

अरविन्द सिंह लोधी, गब्बर,/एस/जे/न्यूज़ पुंजापुरा से सिविल अस्पताल बागली में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर सभी डॉक्टर और स्टॉप का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया मंगलवार को बागली में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता सी एच ओ एवं आशा कार्यकर्ताओं ने देवास जिला सहित प्रदेश और देश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अमित नागर ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस महान चिकित्सा एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय की स्मृति में मनाया जाता है उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था तथा 1 जुलाई 1962 को उनका निधन हुआ चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था कार्यक्रम का संचालन करते हुए बी ई राधेश्याम चौहान ने कहा की समाज में सिर्फ डॉक्टर ही स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला है उनका पैसा सबसे सम्मानित और मानव सेवा से जुड़ा हुआ तथा वह लोगों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

बागली सुपरवाइजर नंदकिशोर मोहवाल ने कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है क्योंकि वह अपने ज्ञान और सेवा भाव से मरीजों का उपचार कर उन्हें नया जीवन प्रदान करते हैं नर्सिंग ऑफिसर योगिता योगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गंभीर एवं आपातकालीन परिस्थितियों में डॉक्टर दिन रात मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं अनिल ठाकरे ने कहा कि डॉक्टर बनने के लिए वर्षों का कठिन परिश्रम समर्पण गहन अध्ययन की आवश्यकता होती है मलेरिया इंस्पेक्टर धर्मदास देवड़ा ,भगत सिंह राठौड़ चित्रा कौशल संजय जोशी मेहरू वास्कल सभी ने चिकित्सकों का पुष्प मालाओं से स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर व केक काटकर राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस मनाया गया कार्यक्रम के अंत में बी सी एम जितेंद्र बैरागी ने सभी का आभार व्यक्त किया
