साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को बागली पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम पुंजापुरा चौकी पर आयोजित

अरविंद सिंह लोधी, गब्बर। एस/जे/न्यूज़/पुंजापुरा से सैफ क्लिक 2.0 अभियान मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देशानुसार सैफ क्लिक अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को बागली पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम पुंजापुरा चौकी पर आयोजित किया गया टी आई मनोज सिंह ने आमजन से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल संदिग्ध लिंक ओटीपी साझा करने फर्जी निवेश योजनाओं तथा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी और आमजन व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी गोपनीयता जानकारी साझा ना करें किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचे साइबर सुरक्षा अभियान में बीट प्रभारी मनोज शर्मा रामप्रताप सिंह चौहान सरपंच मोहन राठौर ग्रामीण उपस्थित रहे टी आई मनोज सिंह ने मध्य प्रदेश पुलिस का साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया संदिग्ध कॉल या ओटीपी जैसा कोई भी कॉल आता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें सुरक्षित क्लिक सुरक्षित जीवन